आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की '40 ऐंड अंडर सेल्फ-मेड रिच लिस्ट-2021' में Media.net के फाउंडर दिव्यांक तुरखिया (₹12,500 करोड़) सबसे अमीर भारतीय सेल्फ-मेड ऑन्ट्रेप्रेन्योर हैं। ब्राउज़रस्टैक के सह-संस्थापक नकुल अग्रवाल व रितेश अरोड़ा ₹12,400 करोड़-₹12,400 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, कंफ्लुएंट की को-फाउंडर नेहा नरखेड़े ऐंड फैमिली (₹12,200 करोड़) चौथे स्थान पर हैं।