एम3एम हुरुन के मुताबिक, अमेरिका में 40 वर्ष व उससे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपतियों की संख्या सर्वाधिक (37) है। इस मामले में चीन (25) दूसरे, यूके (8) तीसरे, भारत (6) चौथे और स्वीडन (3) पांचवें पायदान पर हैं। वहीं, ब्राज़ील व यूएई संयुक्त रूप से छठे जबकि बहामास और डेनमार्क संयुक्त रूप से 8वें पायदान पर हैं।