हुरुन के अनुसार कौन हैं 10 सबसे अमीर भारतीय और कितनी है उनकी संपत्ति?

गौतम अदाणी और उनका परिवार ₹10.94 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 में शीर्ष पर है। उनके बाद ₹7.94 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी का परिवार है। शीर्ष-10 में साइरस एस. पूनावाला व उनका परिवार, शिव नाडर का परिवार (एचसीएल), राधाकिशन दमाणी (डीमार्ट), गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी और एस.पी. हिंदुजा भी शामिल हैं।