हुरुन इंडिया की 'एएसके प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022' ने 2000 के बाद बने ऐसे 51 स्टार्टअप्स की पहचान की है जिनमें अगले 2 वर्षों में यूनिकॉर्न बनने की क्षमता है। इनमें सबसे मूल्यवान स्टार्टअप 'शिपरॉकेट' है जिसके बाद ज़ेप्टो और टर्टलमिंट का स्थान है। सूची में एथर एनर्जी, रैपिडो, क्लियरटैक्स, गाना और डंज़ो भी शामिल हैं