हूती विद्रोहियों के साथ युद्ध नहीं चाहता अमेरिका: वाइट हाउस

वाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका हूती विद्रोहियों के साथ युद्ध नहीं चाहता है। वाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "हम इसको बढ़ाना नहीं चाहते हैं। हूती विद्रोहियों के पास अब भी इन हमलों को रोकने का सही विकल्प चुनने का समय है।" गौरतलब है, हूती विद्रोही लाल सागर में जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं।

Load More