हेट स्पीच मामले में पहली गिरफ्तारी के दौरान यति नरसिंहानंद ने पुलिस से कहा- तुम सब मरोगे

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व में वसीम रिज़वी) की उत्तराखंड में गिरफ्तारी के दौरान मामले के सह-आरोपी यति नरसिंहानंद पुलिसकर्मियों को धमकाते देखे गए। वायरल वीडियो में नरसिंहानंद कहते सुने गए, "तुम सब मरोगे, अपने बच्चों को भी...।" उन्होंने त्यागी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं तीनों मामलों में उनके साथ (आरोपी) हूं।"