हेटमायर को अभ्यास मैच में आउट दिए जाने के बाद बाबर ने वापस ली अपील, हुई तारीफ

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज़ के शिमरन हेटमायर को अंपायर द्वारा कैच आउट दिए जाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने अपील वापस ले ली जिसके बाद फैन्स ने उनकी खेल भावना की तारीफ की। आउट दिए जाने के बाद हेटमायर निराश थे और उन्होंने गर्दन की चेन के हेलमेट से टकराने के संकेत दिए थे।