हेमचंद मांझी को मिली 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, नक्सलियों से मिली थी धमकी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 'वैद्यराज' हेमचंद मांझी को केंद्र सरकार ने 'Y' श्रेणी की सुरक्षा दी है। 'वैद्यराज' ने बताया था कि नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है जिसके चलते उन्होंने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि नक्सलियों द्वारा हेमचंद के भतीजे कोमल मांझी की हत्या की जा चुकी है।