हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बरामद हुए ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के शव
ईरान में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों को ईरान की तबरीज़ ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि 63 वर्षीय रईसी को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला खुमैनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था।