हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन कराने के नाम पर एमपी के शख्स से हुई ₹1.35 लाख की ठगी
इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक शख्स से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक, "शिकायतकर्ता ने हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराने के लिए ऑनलाइन एक शख्स से संपर्क किया और उसे ₹1.35 लाख ट्रांसफर किए। रुपए मिलते ही आरोपी ने टिकट कैंसल कर दिए।"