जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान बोटिंगू गांव निवासी इम्तियाज़ अहमद गनई व वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है जिनसे 1 पिस्तौल, 8 गोलियां व एक हैंड ग्रेनेड मिला है। बकौल पुलिस, आतंकी सुरक्षा बलों व आम नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे।