रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में दिल्ली स्थित एम्स के सर्वर हैक होने के बाद हैकर्स ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की वेबसाइट हैक करने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, हैकर्स ने 30 नवंबर को 24 घंटे के अंदर आईसीएमआर की वेबसाइट को 6000 से अधिक बार हैक करने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।