हैकर्स ने आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) के पोर्टल से करीब 54 लाख लोगों (ग्राहक व स्टाफ) की ईमेल आईडी व अन्य डेटा चुराकर कथित रूप से ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिया है। 'शाइनी हंटर्स' हैकर ग्रुप ने करीब 700 जीबी डेटा सार्वजनिक किया है। बकौल एबीएफआरएल प्रवक्ता, कंपनी ने सभी ग्राहकों के पासवर्ड बदल दिए हैं।