ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लैटफॉर्म पॉली नेटवर्क ने बताया है कि चुराई गई $61.3 करोड़ (₹4,500 करोड़ से अधिक) की क्रिप्टोकरेंसी में से हैकर्स ने $26 करोड़ (₹1,930 करोड़) लौटा दिए हैं। पॉली नेटवर्क ने कहा, "$26.9 करोड़ की इथीरियम और $8.4 करोड़ की पॉलीगॉन नहीं लौटाई गई है।" गौरतलब है, यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी में से एक है।