inshorts

हैती में अमेरिका के 17 धर्म प्रचारकों को उनके परिवार व बच्चों समेत किया गया अगवा

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, हैती के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि एक गैंग ने अमेरिका के 17 धर्म प्रचारकों का उनके परिवार व बच्चों सहित शनिवार को एक अनाथालय से निकलते समय अपहरण कर लिया। बकौल अधिकारी, प्रचारकों को संभवत: एक बस से अगवा किया गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर उनकी नज़र है।