हैदराबाद एयरपोर्ट पर 23 विदेशी महिलाओं से ₹8 करोड़ का 15 किलो सोना हुआ बरामद

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बुधवार को सूडान की नागरिक 23 महिलाओं से 14.9 किलोग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब ₹7.89 करोड़ है। कस्टम विभाग ने बताया कि महिलाओं ने यह सोना अपने पांव के नीचे व कपड़ों आदि में छिपाया हुआ था। कस्टम विभाग के अनुसार, 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है व जांच की जा रही है।

Load More