हैदराबाद एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के लिए देर होने पर शख्स ने दी विमान में बम होने की झूठी सूचना
हैदराबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को एक शख्स को चेन्नई जा रही फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने देर से एयरपोर्ट पहुंचने के कारण बोर्डिंग न मिलने पर कॉल कर झूठी सूचना दी थी। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामले के तहत कार्रवाई की जाएगी।