हैदराबाद की 13-वर्षीय मुरीकी पुलकिता हसवी ने हाल ही में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया है। एक फिल्म के ज़रिए पर्वतारोहण के बारे में जानने वाली पुलकिता ने कहा, "मैं 2024 से पहले (सात महाद्वीपों के) सभी 7 पर्वत शिखर फतह करना चाहती हूं और इसके लिए मैंने पहले ही सभी योजनाएं बना ली हैं।"