हैदराबाद के चिड़ियाघर में 'छिपे हुए हीरों' की तलाश में शेर के बाड़े में शख्स ने की घुसने की कोशिश
हैदराबाद के चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में घुसने की कोशिश करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया है कि वह यहां छिपे हीरों की तलाश कर रहा था। 31-वर्षीय इस शख्स को स्टाफ ने बाड़े के अंदर जाने से रोक लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। बकौल पुलिस, शख्स मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है।