inshorts

हैदराबाद के बल्लेबाज़ नींद की गोली का काम कर रहे थे: केकेआर के खिलाफ मैच को लेकर सहवाग

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल-2021 में रविवार को केकेआर के खिलाफ मैच में हुई सनराइज़र्स हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "केन विलियमसन, प्रियम गर्ग व अब्दुल समद को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज़ नींद की गोली का काम कर रहे थे...आखिरी 4-ओवर में मैं तो सो गया।" हैदराबाद ने 20-ओवर में 115/8 का स्कोर बनाया।