हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार

तेलंगाना (हैदराबाद) में रचकोंडा पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 8.5 किलोग्राम ड्रग्स और ₹9 करोड़ नकद बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस आयुक्त महेश भागवत, गुप्त सूचना मिली थी कि एक इंटरनैशनल कुरियर कंपनी के ज़रिए हैदराबाद से ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड 'स्यूडोएफेड्रिन' ड्रग की तस्करी की जाती है।