हैदराबाद में आज हुई 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना, सामने आईं तस्वीरें

हैदराबाद में आज (मंगलवार) दोपहर 12:12 बजे 'ज़ीरो शैडो डे' खगोलीय घटना हुई। हैदराबाद के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर 'ज़ीरो शैडो डे' के दौरान चीज़ों की ली गईं तस्वीरें भी शेयर कीं। दरअसल, यह खगोलीय घटना +23.5 व -23.5 डिग्री अक्षांश के बीच वाली जगहों पर दिखती है और इस दौरान वर्टिकल ऑब्जेक्ट की परछाई नहीं दिखती है।