हैदराबाद में किसी थाने का नेतृत्व करने वाली पहली महिला इंस्पेक्टर बनी के. मधुलता

इंस्पेक्टर के. मधुलता मंगलवार को हैदराबाद में किसी थाने की कमान संभालने वाली पहली महिला पुलिस कर्मी बन गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने हैदराबाद सिटी के लालागुडा थाने की एसएचओ के रूप में पदभार संभाला है। जगतियाल जिले (तेलगांना) की 42-वर्षीय मधुलता ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है।