हैदराबाद (तेलंगाना) में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कई वाहन जलमग्न और बहते हुए दिखे जिनके वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पुराने शहर का एक रेस्टोरेंट जलमग्न दिख रहा है। कई इलाकों में कुछ घंटों के भीतर 140 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई और वनस्थलीपुरम में एक व्यक्ति नाले में बह गया जिसे लोगों ने बचा लिया।