हैदराबाद में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 44 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद में साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशन टीम ने कुक्कटपल्ली पुलिस के साथ एक घर में छापेमारी कर एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में कम-से-कम 44 लोगों की गिरफ्तारी की। पुलिस ने हुक्का, शराब की बोतल और तंबाकू ज़ब्त किए हैं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक युवा विवेक नगर इलाके में हर वीकेंड रेव पार्टी करते थे।