हैदराबाद में शख्स की दूसरी शादी के रिसेप्शन में पुलिस संग पहुंची पहली पत्नी, भागा दूल्हा

हैदराबाद में एक शख्स की दूसरी शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहली पत्नी द्वारा पुलिस अधिकारियों संग पहुंचने के बाद दूल्हे के मौके से भागने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, सैयद नज़ीर नामक शख्स ने अपनी पहली पत्नी डॉक्टर सना समरीन को दूसरी शादी की जानकारी नहीं दी थी। नज़ीर व डॉक्टर सना का एक बच्चा भी है।