हैदराबाद में शख्स के लिवर, गॉल ब्लैडर और बाइल डक्ट से निकाले गए 1,000 स्टोन

हैदराबाद के एक अस्पताल में 39 साल के एक शख्स के लिवर, गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) और बाइल डक्ट (पित्त नलिका) से 1,000+ स्टोन निकाले गए। इन स्टोन्स का आकार 5 मिलीमीटर से 50 मिलीमीटर तक था। डॉक्टरों के अनुसार, स्टोन के कारण पश्चिम बंगाल के इस मरीज़ का लिवर और गॉल ब्लैडर ब्लॉक हो गया था।