सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसमें हैदराबाद के एक स्विगी यूज़र ने खाना ऑर्डर करते समय 'मुस्लिम डिलीवरी बॉय नहीं चाहता' निर्देश लिखा था। इसपर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने लिखा, "कर्मचारी धर्म के नाम पर ऐसी नफरत का सामना कर रहे हों...तो...कंपनियां बैठकर देख नहीं सकतीं।" एक यूज़र ने शख्स को 'ब्लैक-लिस्ट' करने की अपील की।