inshorts

हैरानी की बात है, सुरक्षा बढ़ानी पड़ सकती है: शादी के कार्ड की तस्वीरें लीक होने पर मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी शादी के कार्ड की तस्वीरें भारत में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें हिंदू वेडिंग में संभवत: सुरक्षा बढ़ानी पडे़गी। बकौल मैक्सवेल, "यह (भारत के) लगभग हर अखबार में है और मुझे इसके बारे में...सभी ट्वीट कर रहे हैं।" मैक्सवेल 27 मार्च को अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन से शादी करेंगे।