हैरी केन के पेनल्टी पर गोल दागने से चूकने पर किलियन एमबाप्पे का रिऐक्शन हुआ वायरल
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के फीफा विश्व कप 2022 के क्वॉर्टर फाइनल मैच में 84वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागने से चूकने पर फ्रांस के फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे का रिऐक्शन वायरल हो गया है। केन के पेनल्टी पर चूकने के बाद एमबाप्पे ज़ोर से चिल्लाते हुए नज़र आए। क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया।