हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में किसी इंग्लिश बल्लेबाज़ द्वारा एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाए जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23-वर्षीय ब्रूक ने शुक्रवार को रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तानी डेब्यूटांट ज़ाहिद महमूद के एक ओवर में 27-रन बनाए। ब्रूक ने ओवर में दो छक्के व तीन चौके लगाए और उन्होंने आखिरी गेंद पर 3 रन लिए।