हॉट डॉग खाने की प्रतियोगिता के दौरान 20-वर्षीय अमेरिकी छात्रा की सांस रुकने से मौत

मैसाचुसेट्स (अमेरिका) की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी की 20-वर्षीय छात्रा की चैरिटी के लिए हुई हॉट डॉग खाने की प्रतियोगिता के दौरान मौत हो गई। ब्रेस्ट कैंसर फंडरेज़र के लिए आयोजित प्रतियोगिता में ऐथलीट मैडी निक्पोन की सांस रुकी और वह बेहोश हो गई थीं। यूनिवर्सिटी के बेलो फील्ड में निक्पोन के लिए कैंडललाइट जुलूस निकाला गया जहां उनकी टीम खेलती थी।