हॉन्ग-कॉन्ग के मौसम विभाग के अनुसार, हॉन्ग-कॉन्ग में मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक करीब 10,000 बार आकाशीय बिजली गिरी। बकौल मौसम विभाग, मंगलवार रात 9 बजे के बाद से एक घंटे में 5,914 बार आकाशीय बिजली गिरी और बारिश भी हुई। हॉन्ग-कॉन्ग में अप्रैल में काफी नमी होती है जिसके कारण बारिश होने की संभावना रहती है।