हॉन्ग-कॉन्ग में मास्क की अनिवार्यता 1 मार्च से खत्म की जाएगी

हॉन्ग-कॉन्ग के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव जॉन ली ने मंगलवार को कहा कि वहां 1 मार्च से मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी जाएगी। ली ने कहा, "हमें लगा यह निर्णय लने का सही समय है और इससे स्पष्ट है कि हॉन्ग-कॉन्ग सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है।" अस्पताल जैसे ज़्यादा खतरे वाले स्थान में यह निर्णय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।