होटल में आग लगने से तेलंगाना में हुई 8 लोगों की मौत, इमारत से कूदे कई लोग

सिकंदराबाद (तेलंगाना) के एक होटल में सोमवार देर रात आग लगने से कम-से-कम आठ लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लगी थी जहां से आग पहले और दूसरे तल पर फैली थी। पुलिस के अनुसार, कई लोग इमारत से कूद गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया।