inshorts

होटल में ठहरे युवक-युवती से मारपीट करने के आरोप में यूपी में 3 पुलिसकर्मी निलंबित

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में एक होटल में ठहरे युवक-युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया है कि ये पुलिसकर्मी युवक-युवती को होटल से परी चौक थाने ले गए थे और फिर उन्हें छोड़ने के एवज़ में ₹70,000 रिश्वत के तौर पर लिए थे।