होटल लाइसेंस के लिए फर्ज़ीवाड़ा करने के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस के मुताबिक, मुंबई एनसीबी के पूर्व ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ होटल व बार का लाइसेंस लेने के लिए फर्ज़ीवाड़ा करने के आरोप में शनिवार रात को ठाणे में एफआईआर दर्ज की गई। आबकारी विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिकारी का आरोप है कि लाइसेंस लेने के समय वानखेडे़ की उम्र 18-वर्ष से कम थी।