'आप' ने गुजरात में पार्टी की टाउन हॉल मीटिंग में एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को डिनर का न्योता देने का वीडियो शेयर किया है। केजरीवाल ने कहा, "ज़रूर आएंगे। मेरे होटल पर मुझे अपने ऑटोरिक्शा में लेने आओगे?" जवाब में चालक ने कहा, "हां सर, लेने आऊंगा।"