होम आइसोलेशन वाले कोविड-19 मरीज़ों के लिए शुरू होगी ऑनलाइन योगा क्लास: दिल्ली के सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि होम आइसोलेशन वाले कोविड-19 मरीज़ों के लिए योग और प्राणायाम की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी और उन्हें पंजीकरण के लिए एक लिंक भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि योग सिखाने वालों की बड़ी टीम तैयार की गई है, जिन्हें कोविड-19 संबंधी आसनों व प्राणायामों की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।