होली पर चिराग पासवान के डांस का वीडियो हुआ वायरल; यूज़र्स ने कहा- 'हाजीपुर का हीरो'
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के साथ जमकर होली खेली। चिराग का होली पर डांस करने का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "बिहार का अगला सीएम।" कई यूज़र्स ने चिराग को 'हाजीपुर का हीरो' बताया।