inshorts

ह्यू एडमीड्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के अंतिम सेशन का किया संचालन, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 के पहले दिन के दौरान पॉस्चरल हाइपोटेंशन के कारण बेहोश होकर गिरे नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने ऑक्शन के अंतिम सेशन का संचालन किया। ऑक्शन रूम में मौजूद सभी फ्रैंचाइज़ी के अधिकारियों और सभी लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका स्वागत किया। ह्यू एडमीड्स ने मज़ाक में कहा, "थोड़ी निराशा हुई कि इन्होंने यहां रेलिंग नहीं लगाई।"