ज़िंदा हूं क्योंकि मेरे लिए कुछ काम बाकी हैः पिता मुजीबुर्रहमान के घर पर आगजनी पर हसीना

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनके पिता व बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर प्रदर्शनकारियों द्वारा आग लगाए जाने पर कहा है कि संरचना को खत्म किया जा सकता है लेकिन इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा, "अल्लाह ने मुझे हमलों में ज़िंदा रखा है तो इसका मतलब है कि मेरे लिए कुछ काम बाकी है।"