ज़िंदगीभर पछतावा रहेगा कि धोनी की कप्तानी में कभी क्रिकेट नहीं खेला: सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उन्हें ज़िंदगीभर इस बात का पछतावा रहेगा कि वह एमएस धोनी की कप्तानी में क्रिकेट नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, "जब धोनी भारत के कप्तान थे तब मैं हमेशा एक मौका पाना चाहता था लेकिन वह मौका मुझे कभी नहीं मिला। जब भी मैंने उनके खिलाफ खेला वह स्टंप के पीछे रहे।"