ज़ेप्टो ने महिला को नोटिफिकेशन भेजा, 'i-Pill ने आई मिस यू कहा है'; हो रही आलोचना
एक महिला ने ज़ेप्टो द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर किया जिसके बाद ज़ेप्टो की आलोचना हो रही है। नोटिफिकेशन में लिखा था, "आई मिस यू पल्लवी- ऐसा आई-पिल इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल ने कहा है।" महिला ने लिखा, "मैंने कभी आपके यहां से इमरजेंसी पिल ऑर्डर नहीं किया है और यह ऐसी चीज़ नहीं...जो मुझे मिस करे।"