यूनाइटेड किंगडम की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और नीदरलैंड के मास्ट्रिच विश्वविद्यालय द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, जो लोग अधिक गाली-गलौज करते हैं वे कम धोखाधड़ी करते हैं और अधिक ईमानदार भी होते हैं। बकौल स्टडी, गाली देना अक्सर भावनाओं की स्वाभाविक और बिना फिल्टर की अभिव्यक्ति होती है और गाली की स्वीकृति हर समाज में अलग-अलग होती है।