न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के मुताबिक, हल्दी यूं तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मगर इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन किया जाए तो इससे ऐक्यूट हेपाटोटॉक्सिटी हो सकती है जिसका मतलब है कि यह आपके लिवर को डैमेज करने लगेगा। उन्होंने बताया कि इससे डायरिया, पेट खराब, रैशेज़ या बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं।