ज़ोरदार थप्पड़ के बाद पूर्व WWE स्टार जेक हेगर की आंख से बहने लगा खून, वीडियो आया सामने
पूर्व WWE स्टार जेक हेगर को टेक्सास में हुए 'पावर स्लैप-23' के दौरान जॉनी मैग्ना के ज़ोरदार थप्पड़ से आंख में गंभीर चोट लगी और उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी। थप्पड़ लगने के बाद हेगर तेज़ दर्द में दिखे। उन्होंने अपनी बाईं आंख पकड़ ली और कुछ देर बाद आंख से खून निकलने लगा जिसका वीडियो भी सामने आया है।