ज़ेलेस्की को ट्रंप के साथ अपने संबंध में सुधार का तरीका खोजना चाहिए: नाटो महासचिव
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे ने कहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को सुधारने का तरीका खोजना चाहिए। उन्होंने कहा, "ज़ेलेंस्की को ट्रंप द्वारा यूक्रेन के लिए किए गए कार्यों का सम्मान करना चाहिए।" रूटे ने ट्रंप-ज़ेलेंस्की के बीच शुक्रवार को हुई बैठक को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया।