सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बकरी ज़मीन से कई फीट ऊपर बिजली के पतले तार पर 'बेखौफ' खड़े होकर घास खाती दिख रही है। वीडियो में बकरी तार पर संतुलन बनाते दिख रही है। वीडियो देखकर कई यूज़र्स ने बकरी की तारीफ की जबकि कुछ ने पूछा कि वह तार तक कैसे पहुंची।