inshorts

ज़मीन बेचकर पैसा दूंगा: गोल्डी बराड़ पर ₹2 करोड़ का इनाम रखने की मांग कर मूसेवाला के पिता

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गुरुवार को सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो उनके बेटे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे ₹2 करोड़ का इनाम दिया जाए। बकौल बलकौर, अगर सरकार इनाम की राशि नहीं दे सकती तो वह अपनी ज़मीन बेचकर पैसे देने को तैयार हैं।